अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता तहसील जैंती में तहसील दिवस का सफल आयोजन।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता तहसील जैंती में तहसील दिवस का सफल आयोजन।

                   अल्मोड़ाः आज 19 नवम्बर, 2025 नितेश चन्द्र पंत मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, हवालबाग ने बताया कि ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रगतिशील/मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना अन्तर्गत पंजीकृत उद्यमियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी बाजार में स्थान दिलवाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। आज भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन हवालबाग स्थित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना कार्यालय हवालबाग में किया गया। इस कार्यशाला में कुल 25 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का आरम्भ करते हुए योजना के मैनेजर इन्क्यूबेशन अरुण अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिभावन एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद पैदा कर रहे उद्यमियों के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान बाजार में ऑललाईन मार्केट का एक प्रमुख स्थान बन चुका है. इसलिए हमारे उत्पादकों को भी अपने उद्यम को सतत्ता प्रदान करने के लिए ऑनलाईन मार्केटिक के तौर तरीको से परिचित होना आवश्यक है।

कार्यशाला में उपस्थित जिला विकास अधिकारी सतोष पंत ने भी उद्यमियों से इस ऑनलाईन मार्केटिंग ड्राईव में प्रतिभाग करते हुए अपने उत्पादों को ऑनलाईन माध्यम से भी बेचने को कहा। उन्होंने कहा कि बाजार में सामान विकी के लिए उपलब्ध करवाते समय हमें उत्पाद की गुणवत्ता, पैकिंग आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पंत ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अन्य कार्यक्रम भी संचालित किये जाएं जिससे अधिकतम उद्यमियों को उत्पाद बिकी हेतु ऑनलाईन पोर्टल में जोड़ा जा सके।

इस मार्केटिंग ड्राईव में अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रामगढ़, मौना, लमगड़ा, स्याल्दे, सल्ट, ताड़ीखेत, अल्मोड़ा, ताकुला आदि क्षेत्र के उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग कर रहे उद्यमियों में पिरूल, अन्य हस्तशिल्प, हैण्डलूम, ऐपण, हर्बल ग्रीन टी, वार, रोज वॉटर, रोज मेरी वॉटर, पेंटिंग तैयार करने वालों ने प्रतिभाग किया गया। ग्रामोत्थान परियोजना की सहकारिताओं एवं समूह सदस्यों ने भी इस कार्यकम में प्रतिभाग किया गया।

आज आयोजित इस मार्केटिंग ड्राईव में कुल 6 उद्यमियों को एनएसयूआई के राष्ट्रीय स्तर के बिजनेस प्लेटफार्म एनसीयूआई ई-हॉट पोर्टल पर सूचीबद्ध किया गया। इस आयोजित कार्यशाला में अभिषेक, व्यवसायिक कार्य योजना विशेषज्ञ हेमन्त बजेठा, मार्केटिंग एक्सपर्ट राहुल सेमवाल सहित 20 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views

    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।