संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान ने कीमती मोबाइल फ़ोन लौटाकर युवक के परेशान चेहरे पर लौटाई मुस्कान।
अल्मोड़ाः आज दिनांक- 22.11.2025 को कानि0 हरीश तिरुवा को अल्मोड़ा बस स्टैंड पर एक कीमती मोबाइल फोन मिला। जिस पर कानि0 द्वारा फोन स्वामी के बारे में आस–पास जानकारी जुटाई गयी जिसके परिणामस्वरूप मोबाइल स्वामी का पता ज्ञात हुआ। युवक को मौके पर बुलाकर खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन को सुपुर्द किया गया।
अपना कीमती फोन वापस पाकर युवक अत्यंत खुश हुआ तथा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान का धन्यवाद किया।








