राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत द्वारा व्यापक गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत द्वारा व्यापक गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ।

                        अल्मोड़ा, 16 नवंबरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा द्वारा रविवार को व्यापक गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ मां नंदा देवी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर प्रांत, जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां नंदा देवी के जयकारों और संकल्प वाचन के साथ हुई।

प्रांत सह-बौद्धिक प्रमुख राजेश ने बताया कि 16 नवंबर से पूरे प्रांत में यह व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। अल्मोड़ा जिले से इसकी औपचारिक शुरुआत की गई है। नगर क्षेत्र के साथ-साथ प्रत्येक मंडल और गांव तक पहुँचने हेतु चार–पाँच टोलियों का गठन किया गया है। प्रांत कार्यकारिणी ने अभियान के संचालन हेतु सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला कार्यवाह जगदीश ने बताया कि नगर की 12 बस्तियों में टोली निर्माण पूर्ण कर लिया गया है और खंड के प्रत्येक मंडल में भी संपर्क टोली गठित हो चुकी है। पत्रक, सूचना-पत्र और संघ साहित्य सभी पालकों तक पहुंचाया गया है। मां नंदा देवी मंदिर से ही नगर में अभियान का शुभारंभ किया गया।

जिला प्रचारक वीरेंद्र ने कहा कि इस अभियान में जागरण श्रेणी और संगठन श्रेणी का समन्वय सुनिश्चित रहेगा। हर टोली में मातृशक्ति सहित पाँच सदस्य रहेंगे और भारत माता के चित्र के साथ साहित्य वितरण किया जाएगा। “घर–घर तक संपर्क” इस अभियान का मूल उद्देश्य है ताकि कोई भी घर छूट न जाए।

अभियान के अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे समाज के प्रति आत्मीयता, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ इस व्यापक गृह संपर्क अभियान को सफल बनाएंगे।

 अभियान में उपस्थित स्वयंसेवकों की सूची:

अर्जुन, बद्री विशाल, बलवंत सिंह, भगवान सिंह, बंटी कुमार, सूरज, संजय, भुवन भास्कर सिंह, करन, कुंवर सिंग, कैलाश चंद्र जोशी, गणेश सिंह, गौरव कर्नाटक, गोविंद सिंह, चंदन, दर्शन रावत, दीपक गुरुरानी, दीपांशु राणा, त्रिलोचन जोशी, नमन, नरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र लोहनी, मोहन चंद्र पांडे, मोहित बिष्ट, मनोज तिवारी, मनीष जोशी, रमेश बहुगुणा, राजेश राठौर, राजेंद्र जोशी, राहुल सिंह, सुरेश कांडपाल, सुनील कर्नाटक, वीरेंद्र, वीरेंद्र पथनी।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 22 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।