विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानि।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

           (नया अध्याय)

 

 

 

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानि।

 

 

       अल्मोड़ाः विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 दक्ष दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सम्मानित दिव्यागजनों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याएं विस्तार से सुनी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजन की आवश्यकताओं और समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बताते चलें कि राज्य स्तरीय दिव्यांग दक्षता पुरस्कार हेतु जनपद अल्मोड़ा से 4 दिव्यांगों का चयन हुआ है। आज कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में सौरभ तिवारी, रेखा आर्य तथा हिमांशु रावत को जिलाधिकारी ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र तथा प्रत्येक को 8 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। जबकि पुरस्कार के लिए चयनित चौथे चयनित अर्चना जोशी को हल्द्वानी में सम्मानित किया गया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी प्रकार से कम नहीं हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वालों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

 

उन्होंने समाज से अपील की कि दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपनी क्षमताओं का उपयोग कर मुख्यधारा में सक्रिय योगदान दे सकें।

 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, अपर समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पांडे समेत दिव्यांगजन तथा अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।