संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
फायर स्टेशन रानीखेत ने पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में चलाया अग्नि सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम।

अग्निशमन उपकरणों से रू-ब-रू हुए स्कूली बच्चे- जानी अग्नि कांड में अपनाये जाने वाले प्राथमिक प्रतिक्रियाएं।
अल्मोड़ाः दिनांक-03.12.2025 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उत्तम सिंह रावत मय टीम द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र- छात्राओं व अन्य स्कूली स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विश और अन्य अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रियाओं व अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग करने की विस्तृत जानकारियां दी गयी। इस दौरान कृत्रिम आग लगाकर फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।







