संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ 49लाख की दो मोटर मार्गो का डामरीकरण व सुधारिकरण कार्य का शिलान्यास समय व गुणवत्ता के साथ हो सुधारीकरण व डामरीकरण के कार्य।
अल्मोड़ाः आज जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने शुक्रवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दो मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण का शिलान्यास किया महरा ने चितई पेटशाल, भेटा डांगी मोटर मार्ग पेटशाल बमनस्वाल सुवाखान 5 किलोमीटर जिसकी लागत 466 . 27 लाख के डामरीकरण तथा बरतोली बानठौक मोटर मार्ग 5 किलोमीटर लागत 283.07 लाख है। सड़क मार्ग का पुनः निर्माण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में महरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि दोनों मोटर मार्गो में डामिनीकरण व सुधारिकरण होने से क्षेत्रीय जनता को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, लंमगडा के ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत भाजपा जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद पूर्व भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय डाला कोटी, चंद्रशेखर पांडे सुंदर मेहरा, शिवराज सिंह बनौला, भैसियाछाना ब्लॉक प्रमुख नीम आर्य लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता आलोक कुमार ओली, अवर अभियंता रवि दानी आदि लोग मौजूद थे।







