संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन जारी।
लागातार हो रहे चेकिंग का निकला परिणाम भतरौजखान पुलिस ने दबोचा एक गांजा तस्कर लगभग 3 लाख कीमत की 13.18 kg गांजा हुआ बरामद।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार मय टीम द्वारा दिनांक- 05.12.2025 को दोपहर चेकिंग के दौरान भतरौजखान रामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगंडिया के पास गैरआबादी क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त फरयाद के बैग से 13.18 kg अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-33/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पूछताछ-
अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा सल्ट क्षेत्र से लेकर गदरपुर में उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना की फिराक में था।
पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. फरयाद उम्र- 28 वर्ष पुत्र हबीव अहमद निवासी वार्ड न0- 01 करतापुर रोड गदरपुर, थाना गदरपुर ऊधमसिंह नगर मूल निवासी ग्राम अलीगंज बुढानपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद उ0प्र0
बरामदगी- 13.18 kg किग्रा0 अवैध गांजा बरामद।
कीमत- 2,93,250 रुपये।
थाना भतरौजखान पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार
2. हेड कानि0 आनन्द त्रिपाठी
3. हेड कानि0 उपेन्द्र कुमार
4. हेड कानि0 श्रवण सैनी








