स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय)

 

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक।

 

 

 

                अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित आश्रितों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

 

जिलाधिकारी ने सभी आश्रितों की बात ध्यानपूर्वक सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

बैठक के दौरान पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा, प्रमाणपत्र निर्गमन, तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक आश्रित को समय पर आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि आश्रितों की समस्याओं के नियमित अनुश्रवण हेतु तहसील स्तर पर प्रति दो माह में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की जाएंगी तथा प्रति तिमाही जिलाधिकारी स्तर पर बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने आश्रितों की मांग पर शासनादेश के अनुसार सभी सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों हेतु निशुल्क चिकित्सा सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। कहा कि यह शासनादेश सभी अस्पतालों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए।

जिलाधिकारी ने आश्रितों को आश्वस्त किया कि प्रशासन सदैव उनके साथ है तथा उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए