संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
हूटर के टशन पर अल्मोड़ा पुलिस का एक्शन।
कार में हूटर लगाना चालक को पड़ा भारी, सोमेश्वर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अनाधिकृत हूटर,लाल-नीली बत्ती, काली फिल्म लगाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 भगवान गिरी व पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा अपनी कार में अनाधिकृत हूटर का प्रयोग करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई और साथ ही सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।








