संवाददाता आगरः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रशासन गांव की ओर अभियान 19 से 25 दिसंबर तक
आगरः मालवा मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान जिले में संचालित होगा। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने बुधवार को जिला अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा,एसडीएम सर्वेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समाधान योजना में वितरण केन्द्रों पर लगेंगे शिविर, बकाया बिल जमा करने पर मिलेगी छूट।
आगर-मालवा : शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिलों में राहत प्रदान करने हेतु संचालित समाधान योजना में जिले के वितरण केन्द्रों पर शिविर लगेंगे। जिनमें 3 माह से अधिक घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू है, इसमें बिल भुगतान करने पर अधिभार में छुट प्रदान की जाएगी।
अधीक्षण यंत्री, म.प्र.प.क्षे.वि.वि. कम्पनी ने बताया कि वितरण केन्द्र सोयत और सुसनेर पर 20 दिसम्बर को समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह वितरण केन्द्र नलखेड़ा शहर और ग्रामीण पर 23 दिसम्बर को, वितरण केन्द्र जयसिंहपुरा और बड़ौद पर 24 दिसम्बर को, वितरण केन्द्र तनोड़िया और कानड़ पर 25 दिसम्बर को, वितरण केन्द्र मोड़ी, आगर शहर और ग्रामीण पर 26 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर संबंधित वितरण केन्द्र परिसर में आयोजित होगा। जिसमें विद्युत बिल उपस्थित होकर अपने बकाया बिलों को जमा कर सरचार्ज पर छूट प्राप्त कर सकते है।







