ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20251211Eaft7i31
1971 भारत–पाक युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीरों को आज पंजाब के जिला फिरोजपुर के सरहदी एरिया ममदोट में श्रद्धांजलि दी गई।
बीएसएफ के पहले महावीर चक्र विजेता शहीद आर.के.वधवा और उनके नौ साथियों के बलिदान को याद करने के लिए बीएसएफ चौकी राजा महोतम में शहादत दिवस मनाया गया।
इस मौके पर पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले भी मौजूद रहे।
पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इन महान शहीदों की बहादुरी को आज भी याद किया जाता है
पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हथियारों की ड्रॉपिंग बढ़ी है लेकिन हमारे जवान सरहद पर पैनी नजर रखी हुई है
एंकर 1971 के भारत–पाक युद्ध में पंजाब के जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में अद्वितीय साहस का परिचय देने वाले बीएसएफ के तत्कालीन कमांडेंट आर.के. वधवा और उनके साथियों को आज ममदोट में याद किया गया। बीएसएफ चौकी राजा महोतम में आयोजित इस शहीदी समारोह में शहीदों के परिवारों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
2 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था। इस दौरान पाकिस्तान की 09 बटालियन ने बीएसएफ सेक्टर ममदोत पर कब्ज़ा कर लिया था।
इसी मोर्चे को दुश्मन के कब्जे से मुक्त कराने का ज़िम्मा 31 बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट आर.के. वधवा और उनके बहादुर साथियों को दिया गया।
जिन्होंने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र को आज़ाद कराया, बल्कि इस दौरान वीरगति को भी प्राप्त हो गए।समारोह के दौरान 1971 के युद्ध पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसे देखकर लोगों ने गर्व महसूस किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
“शहीद आर.के. वधवा बीएसएफ के पहले महावीर चक्र विजेता हैं। उनका शौर्य और बलिदान हमेशा देश को प्रेरित करता रहेगा। सीमा के लोग हमेशा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।”
संधूर ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की ओर से बढ़ाई जा रही देश-विरोधी गतिविधियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान पूरी मुस्तैदी से सरहद पर तैनात हैं और किसी भी देश-विरोधी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
बाइटः पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ आईजी अतुल फुलजले







