ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रात्रि में बढी ठंड,कई लोग हो रहे हैं प्रभावित।
अल्मोड़ाः नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रतेश कुमार पांडे ने आज दिनांक 18/11/2024को नगर आयुक्त/सहायक आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने ने शाम के समय नगर में काफी ठंड बढ़ने से काफी लोगों के परेशान होने की बात कही है और उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि नगर में पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी जगह जगह अलावा जलाने का प्रबंध करने का अनुरोध किया है ताकि ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भण्डारी, अमन नज्जौन, रोहित नेगी, हर्षित जोशी, शहाबुद्दीन, गोपाल चम्याल, जय प्रकाश, हरीश आदि लोग मौजूद थे।








