एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर नशा तस्करों की जेल रवानगी हो रही है लगातार।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

           (नया अध्याय)

 

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर नशा तस्करों की जेल रवानगी हो रही है लगातार।

 

 

 आज तड़के सल्ट पुलिस के सजग चैकिंग से महिन्द्रा TUV-300 में गांजा ले जा रहे 03 तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 लगभग साढ़े तीन लाख का 13.695 kg गांजा बरामद

 

 

        अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 16/12/2025 के तड़के पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे सल्ट में चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही एक कार महिन्द्रा TUV-300 वाहन संख्या PB 65 AP-4342 जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे, को चैक किया गया तो 13.695 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-22/25 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया।

अभियुक्त गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. नीरज मेहरा उम्र 30 वर्ष S/O स्व0 दीवान सिंह मेहरा निवासी ग्राम- लूटा बड़, थाना रामनगर जिला नैनीताल।

2. करुणा नन्दन उम्र 22 वर्ष S/O गिरिश चन्द्र निवासी देवीपुरा मालधन चौड न0-04 थाना रामनगर जिला नैनीताल।

3. विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष S/O स्व0 रामवीर सिंह निवासी चोरपानी शिवनगर वार्ड न0 20 रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल। 

 

 

 

बरामदगी- 13.695 kg गांजा बरामद।

कीमत- 3,42,375 रुपये।

 

 

 थाना सल्ट पुलिस टीम-

1. अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार 

2. हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह 

3. कांस्टेबल विरेन्द्र पाल

4. कांस्टेबल गणेश पांडे

5. कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़