ऊखीमठः तल्लानागपुर की ह्रदय स्थली के रूप विख्यात चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा इन दिनो घर दिवारा के तहत कोल्लू – भन्नू गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                  (नया अध्याय)

 

                  ऊखीमठः तल्लानागपुर की ह्रदय स्थली के रूप विख्यात चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा इन दिनो घर दिवारा के तहत कोल्लू – भन्नू गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा के आयोजन से चोपता क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। घर दिवारा सम्पन्न होने के बाद भगवती चण्डिका उत्तर दिशा का भ्रमण करेगी तथा इस दौरान भगवती चण्डिका विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी इस दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। लगभग 6 माह तक भगवती चण्डिका चारों दिशाओं का भ्रमण करेगी तथा चारों दिशाओं के भ्रमण के बाद घर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी व विशाल यज्ञ के साथ 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा का समापन होगा। जानकारी देते हुए तुंगेश्वर महादेव मन्दिर समिति फलासी अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चण्डिका का दिवारा यात्रा का शुभारंभ विगत 23 नवम्बर को वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया था तथा इन दिनो भगवती चण्डिका घर दिवारा के तहत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। सचिव पूर्ण सिंह खत्री ने बताया कि घर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका ने फलासी, बछनी, भटवाडी, उर्खोली, खाली, तडाग, क्यूडी काण्डा का भ्रमण कर दिया है व इन दिनो कोल्लू , भन्नू का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दे रही है तथा आने वाले दिनो मे दानकोट, कुण्डा, जाखणी, मलाऊ गावों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देगी।

 

कोषाध्यक्ष यशवन्त सिंह नेगी ने बताया कि भगवती चण्डिका का 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। उपाध्यक्ष दलवीर सिंह राणा ने बताया कि घर दिवारा के बाद चौंण्ड गांव से उत्तर दिवारा का शुभारंभहोगा तथा भगवती चण्डिका केदार घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमणकर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। मगन सिंह नेगी, रणजीत करासी, कुवर सिंह, सते सिंह नेगी, संजय सिंह, रणवीर सिंह ने बताया कि उत्तर दिवारा के तहत अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन किया जायेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़