फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे 02 शिक्षकों को 05 वर्ष का कठोर कारावास।

Spread the love

 ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे 02 शिक्षकों को 05 वर्ष का कठोर कारावास।

 

    ऊखीमठः जनपद रुद्रप्रयाग में फर्जी डिग्री के आधार पर तैनात दो शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही फर्जी डिग्री के आधार पर छल व कपट से नौकरी प्राप्त करने के संबंध में दोषी करार पाते हुए 05-05 वर्ष की कठोर कारावास की सजा तथा 10 हजार रुपए के अर्थदंड जुर्माने से भी दंडित किया गया है।

जनपद में तैनात फर्जी शिक्षक वीरेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह एवं रघुवीर सिंह बुटोला पुत्र भगत सिंह द्वारा अपनी बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी प्राप्त की गई। शिक्षा विभाग के एसआईटी एवं विभागीय जांच के अनुसार उक्त दोनों शिक्षकों को दो पृथक-पृथक फौजदारी मामलों में अलग-अलग वर्षों में प्राप्त फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी प्राप्त करने पर उनकी बीएड की डिग्री का सत्यापन कराया गया।

इसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जांच आख्या प्राप्त हुई जिसमें उपरोक्त दोनों फर्जी शिक्षकों के द्वारा कोई भी बीएड की डिग्री जारी नहीं हुई पाई गई। शासन द्वारा एसआईटी जांच के उपरांत दोनों शिक्षकों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार सैनी के न्यायालय द्वारा उक्त फर्जी शिक्षकों को फर्जी डिग्री के आधार पर छल व कपट से नौकरी प्राप्त करने के संबंध में दोषी करार पाते हुए अभियुक्तों को धारा-420 भारतीय दंड संहिता, 1860 के अंतर्गत 05-05 वर्ष की कठोर कारावास की सजा तथा दस हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया है। साथ ही जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनाई गई है। दोषसिद्ध फर्जी शिक्षक वीरेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह एवं रघुवीर सिंह बुटोला पुत्र भगत सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दंडादेश भुगतने हेतु जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।

वहीं इस निर्णय एवं आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा निदेशालय को भी प्रेषित की गई है ताकि शिक्षा विभाग के गैर जिम्मेदार शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। राज्य सरकार की ओर से उक्त मामले में प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी प्रमोद चंद्र आर्य एवं विनीत उपाध्याय द्वारा की गई।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।