सम्पादक कुमाऊंः नवीन बिष्ट
(नया अध्याय)


पौष मास में बैठकी होली गायन जारी
नवीन बिष्ट की लिखी होली गायी गई
अल्मोड़ाः नगर में पौष मास के रविवार को भक्ति रस से भरी होली गायन का सिलसिला जारी है। दूसरे रविवार को अनेक स्थानों पर होली गायकों की महफिल जमी। नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी राघव पंत के विष्ठाकुड़ा परिसर स्थित आवास पर होली की बैठक का आयोजन हुआ। यहां नगर के जाने माने होली गायक व रंगकर्मियों ने पारंपरिक होली गायन किया। होली गायक चंद्रेश पांडे के गाइये गणपति से होली गायन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दीप जोशी ने वास मरघट पर की प्रस्तुति दी। जाने माने होली गायक निर्मल पंत ने माई के मंदिर व ब्रह्म भजन जो गाए आदि होलियों की शानदार प्रस्तुति दी। ललित प्रकाश के वृंदावन नीको आदि होली का गायन किया।
होली की बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी पत्रकार नवीन बिष्ट अशोक पांडे भोली मनीष पंत राघव पंत आचार्य महेश व मदन मोहन आदि ने सहयोग किया। नगर के श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब त्रिपुरा सुंदरी क्लब सहित रानीधारा गोविंद आश्रम आदि स्थानों रविवार को भक्तिरस से परिपूर्ण होली बैठकों का आयोजन किया गया। नगर में चंद शासन काल से शुरू हुई यह परंपरा अभी भी कायम है।









