ऊखीमठः महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत राम जी योजना किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कर मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग की

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                  (नया अध्याय)

 

 

                     ऊखीमठः महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत राम जी योजना किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कर मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग कीऊखीमठः महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत राम जी योजना किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कर मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग की तथा मनरेगा योजना का नाम बदलने पर देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी। तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि भारत की आत्मा गांवो में बसती है तथा दशकों से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी की विभिन्न योजनाओं से गांवो का चहुंमुखी विकास होने के साथ ग्रामीणो को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार जानबूझकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को खण्डित करने का प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वक्ताओं  ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है इसलिए पूर्ववर्ती सरकार ने उनके नाम पर मनरेगा योजना का संचालन किया था मगर आज केन्द्र सरकार महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम खण्डित करने का प्रयास कर रही है जो कि राष्ट्र हित में नहीं है। वक्ताओं  ने कहा कि यदि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने का प्रयास किया तो कांग्रेस देशव्यापी आन्दोलन के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी, पी सी सी सदस्य आनन्द सिंह नेगी, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बगवाडी, केदारनाथ विधानसभा प्रभारी अंकुर रौथाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, पूर्व क्षेपस धर्म सिंह नेगी, उदय लाल, कुवरी देवी, सरोज, प्रकाश पंवार, कुवर सिंह, माधव, प्रियंका देवी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़