संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय)
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा।
नशे में धुत ट्रक चालक को इंटरसेप्टर ने किया गिरफ्तार
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व प्रभारी इण्टरसेप्टर को 31 दिसम्बर व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत नशे में वाहन चलाने/रैश ड्राईविंग करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक- 30.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे व पुलिस टीम द्वारा चौसली के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान ट्रक संख्या UK04CB8897 के चालक मनोज नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज किया गया।
ट्रक में रेता भरा हुआ था, जो हल्द्वानी से सोमेश्वर की ओर जा रहा था।
इसके अतिरिक्त इंटरसेप्टर द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 अन्य चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।









