ऊखीमठः उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव मैमोरियल ग्रामीण किक्रेट टूर्नामेंट का विधि शुभारंभ हो गया है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

               (नया अध्याय)

 

 

                     ऊखीमठः उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव मैमोरियल ग्रामीण किक्रेट टूर्नामेंट का विधि शुभारंभ हो गया है। किक्रेट टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच में एफ सी सी किक्रेट क्लब फापज विजेता व ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स क्लब ऊखीमठ उपविजेता रहे। किक्रेट टूर्नामेंट लगभग एक माह तक खेला जायेगा जबकी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों को किक्रेट कमेटी की ओर से शांल ओढ़कर सम्मानित किया गया। ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स ग्राउण्ड में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के उद्धाटन अवसर पर शिरकत करते हुए मधु गंगा ग्रुप के एम डी खुशहाल सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हमें शहीदो की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए समय – समय पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य में कुछ करने की ललक होनी चाहिए सफलताएं स्वयं आकर गल्ले लगाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के बलिदान हमेशा इतिहास के पन्नो में अमर रहेगा तथा उनके बलिदान से ऊखीमठ क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिली है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के प्रतिनिधि सौरभ विराट भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के किक्रेट टूर्नामेंट के आयोजनो से हर खिलाड़ी को प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर मिलता है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट ने कहा कि हमारा सामूहिक प्रयास रहेगा कि प्रति वर्ष राज्य आन्दोलनकारी अशोक कैशिव की स्मृति में

खेलों का आयोजन किया जायेगा। किक्रेट कमेटी अध्यक्ष गणेश वर्मा ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से किक्रेट टूर्नामेंट किया जा रहा है। इस मौके पर राज्य आन्दोलनकारी प्रकाश रावत व श्याम सिंह बिष्ट को किक्रेट समिति की ओर से शांल ओढ़कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, सरला रावत, पूर्व प्रधान सन्दीप पुष्वाण, संरक्षक सुनील सिद्ध, रवीन्द्र रावत, बलवन्त रावत, उपाध्यक्ष नागेन्द्र शैव, सचिव कैलाश शर्मा, कोषाध्यक्ष ॠषित शैव, सहसचिव अंकित रावत, प्रमोद कैशिव, तेज प्रकाश त्रिवेदी, विजेन्द्र नेगी, अभ्युदय जमलोकी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा बिष्ट, सुन्दरी सिद्ध, बलवन्त कुवर, रेखा देवी, बृजमोहन बर्त्वाल, कैलाश शैव, विवेकानंद शैव, सौरभ कुवर, हिमांशु शैव, महेश गुसाई, अंकित शैव सहित दर्जनो प्रतिभागी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़