ऊखीमठः तल्लानागपुर की ह्रदय स्थली के रूप विख्यात चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की दूसरे चरण की उत्तर दिवारा यात्रा वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गयी है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह

               (नया अध्याय)

 

 

           ऊखीमठः तल्लानागपुर की ह्रदय स्थली के रूप विख्यात चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की दूसरे चरण की उत्तर दिवारा यात्रा वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गयी है। उत्तर दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर हजारों भक्तों ने भगवती चण्डिका की तपस्थली फलासी पहुंच कर पुण्य अर्जित किया। 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीणो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरे चरण की दिवारा यात्रा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चौण्ड गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया। उत्तर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी, इस दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक परम्पराओ का निर्वहन किया जायेगा। लगभग 6 माह तक भगवती चण्डिका चारों दिशाओं का भ्रमण करेगी तथा चारो दिशाओं के भ्रमण के बाद घर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका चोपता क्षेत्र विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी व विशाल यज्ञ के साथ 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा का समापन होगा। जानकारी देते हुए तुंगेश्वर महादेव मन्दिर समिति फलासी अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चण्डिका का दिवारा यात्रा का शुभारंभ विगत 23 नवम्बर को वेद ऋचाओ के साथ शुरू हो गया था तथा 23 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा ने चोपता क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। सचिव पूर्ण सिंह खत्री ने बताया कि उत्तर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका भौसाल, रूमसी, मणिगुह, भटवाडी़, जगोठ, गणेशनगर, आसौ, कण्डारा, जलई सहित तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गावो का भ्रमण कर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा ऊखीमठ से अगस्तमुनि के लिए वापस लौटेगी। यशवन्त सिंह नेगी ने बताया कि भगवती चण्डिका की 25 वर्षों बाद दिवारा यात्रा का आयोजन होने से ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है। उपाध्यक्ष दलवीर सिंह राणा ने बताया कि भगवती चण्डिका के उत्तर दिवारा के तहत अनेक धार्मिक , आध्यात्मिक व पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन किया जायेगा। मगन सिंह नेगी, रणजीत करासी, कुवर सिंह, सते सिंह नेगी, संजय सिंह, रणवीर सिंह ने बताया कि उत्तर दिवारा सम्पन्न होने के बाद भगवती अपने तप स्थली पर विराजमान होगी तथा कुछ दिनो बाद अगले चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ होगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़