ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
नए, उभरते लोक कलाकारों को मिलेगा अवसर अपनी लोक कला को जन-जन तक पहुंचाने का, इसके संस्कृति विभाग करवा रहा है ऑडिशन।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी लोक कला का प्रदर्शन करने, अपनी लोक संस्कृति को देश-विदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग आगामी 5व 6जनवरी 2026कोस्थानीय ‘उदय शंकर नाट्य एकेडमी’ फलसीमा अल्मोड़ा में होने जा रहा है।
संस्कृति विभाग जिला संग्राहलय अल्मोड़ा के प्रभारी निदेशक डॉ. चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा उन कलाकारों को आगे लाने,मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ये ऑडिशन लिए जा रहे हैं,जो कलाकार गरीबी की वजह, अवसर न मिल पाने की वजह से या अन्य कारणों से अपनी लोक कला का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, उन्हें ऑडिशन उत्तीर्ण करने के बाद पूर्ण दिए जा सकें।श्री चौहान ने बताया कि विभाग ऑडिशन प्रक्रिया को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी कलाकारों को जिन्होंने ने ऑडिशन के लिए आवेदन किया है उन्हें लेटर के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। सभी कलाकारों को आने जाने की व्यवस्था स्वयं करनी है।
लोक कलाकार महा संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह लटवाल ने हमें जानकारी दी है कि 5-6 जनवरी को होने वाले ऑडिशन में जिन कलाकारों ने आवेदन किया है, उन्हें संगठन की ओर से हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। संगठन एकल कलाकारों से मात्र 500 रुपए लेकर उन्हें चाय, खाने की व्यवस्था के साथ साथ उनके लिए पूरे म्यूजिशियन की भी व्यवस्था करेगा तथा जो ऑडिशन में आ रहे हैं उनसे मात्र 1800 रुपए लेकर उनके बीस लोगों के दल को चाय व खाने की व्यवस्था करेगा। अध्यक्ष श्री लटवाल ने बताया कि वे इस कार्य को सभी कलाकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कर रहे हैं, इसमें उनका निजी स्वार्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि जो कलाकार दिव्यांग है, गरीब है और किसी कारण से अपनी लोक कला का प्रदर्शन करने में असमर्थ है,वो सक्षम हो और आगे बढ सके। उन्होंने सभी नए कलाकारों से अपील की है कि वे 5-6 जनवरी को नि: संकोच, सही समय पर ‘उदय शंकर नाट्य एकेडमी फलसीमा अल्मोड़ा में अवश्य पहुंच जाएं। जिसके बारी जिस दिन विभाग द्वारा तय की गई है उस तिथि को सही समय पर पहुंच जाएं। संगठन से टोकन लेकर नि: संकोच ऑडिशन दें। श्री लटवाल ने बताया कि टोकन लेना इसलिए जरूरी है कि उन्हें हम पूरे म्यूजिशियन की सुविधा दे सकें और उसके लिए चाय और खाने की व्यवस्था सही समय पर कर सकें।









