राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
संस्मरण 30
प्रभाववाद चित्र कला तक सीमित नहीं!
हर आदमी पर, हर पल, हर जगह किसी न किसी बात का प्रभाव पड़ता है। बचपन में मैं अपने गुरुजी से फिर कुछेक दोस्तों से बहुत प्रभावित था। धीरे – धीरे नौकरी में आया तो लगा बॉस जैसा बन जाऊं? फिर फिल्मी हीरो ने खूब मेरे दिल दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान तक धाक जमाएं बैठे हैं ।
आध्यात्मिक / धार्मिक रूप से तथागत गौतम बुद्ध जी और सामाजिक चिंतक में डॉ. भीम राव आंबेडकर तक मेरे आदर्श हैं। इनका प्रभाव आठों पहर रहता है। दरअसल 19वीं सदी के अंत में फ्रांस में प्रभाववाद शुरू हुआ एक बहुत महत्वपूर्ण कला आंदोलन (Art Movement) के रूप था।जो आधुनिक चित्रकला की शुरुआत माना जाता है। प्रभाव बाद अर्थात इंप्रेशनिज्म यह एक ऐसी पेंटिंग शैली है। जिसमें कलाकार किसी चीज़ को बिल्कुल फोटो जैसा सटीक बनाने की बजाय, उस समय उन पर जो पहला प्रभाव (impression) पड़ता है, उसे रंगों और ब्रश के तेज़-तेज़ स्ट्रोक्स से कैद करने की कोशिश करते हैं।
उदाहरण के लिए बाहर खुले में (en plein air) पेंटिंग करना बदलते हुए प्रकाश (light) और रंगों पर बहुत ज़ोर ढीले, दिखाई देने वाले ब्रश स्ट्रोक्स साधारण रोज़मर्रा के विषय और बगीचा, नदी, लोग, शहर का नज़ारा मिश्रित रंगों की जगह शुद्ध, चटकीले रंगों का इस्तेमाल करना।
सबसे पहले 1874 में क्लॉड मोने (Claude Monet) की एक प्रसिद्ध पेंटिंग “Impression, Sunrise” (सूर्योदय का प्रभाव) प्रदर्शित हुई। एक आलोचक ने मजाक में इसे “इंप्रेशनिज्म” कह दिया। बाद में यही नाम पूरे आंदोलन का बन गया।
प्रमुख इंप्रेशनिस्ट कलाकार क्लॉड मोने (Claude Monet) → सबसे महत्वपूर्ण नेता
पियरे-ऑगस्त रेनॉयर (Pierre-Auguste Renoir) कैमिल पिसारो (Camille Pissarro) एडगर देगा (Edgar Degas)
मैरी कैसट (Mary Cassatt) बर्थ मोरीसो (Berthe Morisot) (क्लॉड मोने – Impression, Sunrise – जिससे इस आंदोलन का नाम पड़ा) (क्लॉड मोने – Water Lilies / Nymphéas
गौर कीजिए कि इन चित्रों में डिटेल कम और प्रकाश, रंग और भावना ज्यादा था।
आज दुनिया भर में इंप्रेशनिज्म की पेंटिंग्स सबसे ज्यादा पसंद की और महंगी बिकने वाली कला में से हैं। तो संक्षेप में प्रभाववाद
इंप्रेशनिज्म “जैसा दिखा वैसा नहीं, जैसा महसूस हुआ वैसा चित्र बनाओ” की कला!
ये कला अब राजनीति में दिख रही है। सभी पार्टियां अपना प्रभाव वोटर्स को जीतने के लिए साम दाम दंड भेद माया उपेक्षा और इंद्रजाल / साधु संतों का भाषी / आभाषी तरीके से जन मानस पर प्रभाव जमाकर वर्षों कुर्सी पर जमें रहते हैं । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीत युद्ध सिर्फ और सिर्फ प्रभाव वाद बनाए रखने के लिए खेले जा रहें हैं।







