मृत्युंजय द्विवेदी
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट,मथुरा।
(नया अध्याय, देहरादून)
“त्याग, सेवा और मानवता की मिसाल बना मथुरा का ‘श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट’’
समाज सेवा, त्याग और मानवता की भावना को साकार रूप देने वाला श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट आज न केवल मथुरा बल्कि संपूर्ण भारत एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा है। 5 जनवरी 2025 को स्थापित इस ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी हैं। ट्रस्ट का मूल उद्देश्य
कर्तव्यनिष्ठा, सत्यता, सेवा और समर्पण के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। संस्था “भूख मुक्त,शिक्षा मुक्त भार” के संकल्प के साथ जरूरतमंदों, वृद्धों, लाचारों एवं बेजुबान प्राणियों की निस्वार्थ सेवा में निरंतर सक्रिय है। नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य तथा एक स्थाई रसोई की स्थापना कर जरूरतमंदों को प्रतिदिन दो समय भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी ट्रस्ट की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। धर्म और सनातन समाज कल्याण की भावना से प्रेरित होकर संस्था बाबा श्याम के मंदिर निर्माण की दिशा में भी प्रयासरत है। साथ ही, गौ सेवा, बंदर सेवा, पक्षी सेवा, संत सेवा, जल एवं भोजन सेवा जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, जो मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का संदेश देती हैं। भविष्य की योजनाओं में निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह, वृद्ध माताओं के लिए स्थाई आश्रय स्थल की स्थापना, तथा वृद्ध, लाचार और बेसहारा गौ माता के लिए स्थाई गौशाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ट्रस्ट का मानना है कि आने वाली पीढ़ी का झुकाव केवल धन की ओर न होकर धर्म और ईश्वर की ओर भी बना रहे, क्योंकि धर्म और आस्था के संरक्षण से ही समाज और पीढ़ी का समुचित विकास संभव है।संस्था के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट की सेवा यात्रा तीन वर्षों से निरंतर जारी है, जिसमें प्रारंभिक दो वर्ष बिना पंजीकरण के निस्वार्थ सेवा की गई, जबकि पिछले एक वर्ष से संस्था विधिवत पंजीकृत होकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट आज समाज में यह संदेश दे रहा है कि जब सेवा को ही जीवन का लक्ष्य बना लिया जाए,तो मानवता स्वयं ईश्वर की आराधना बन जाती है।
जय श्री श्याम, जय गौ माता।







