अथश्री श्वान स्तुति कथा

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

व्यंग्य

अथश्री श्वान स्तुति कथा

 

 

कहावत है कि न जाने कब किस वेश में नारायण मिल जाएंगे। धार्मिक आस्था में आम आदमी हर जीव में परमात्मा के दर्शन पाने का प्रयास करता ही है। वृक्ष, नदी, पर्वत की पूजा करता है। महाभारत युद्ध के उपरांत पांडवों की स्वर्गारोहण कथा में प्रसंग आता है, कि धर्मराज युधिष्ठिर के साथ एक वफादार श्वान स्वर्ग द्वार पर पहुँच जाता है। स्वर्ग में प्रवेश हेतु युधिष्ठिर ने श्वान को त्यागने से इंकार कर दिया, श्वान धर्मराज के रूप में प्रकट हुए तथा युधिष्ठिर की निस्वार्थ सेवा भावना तथा सभी प्राणियों के प्रति दयालुता की अंतिम परीक्षा में सफल हुए, जिस आधार पर युधिष्ठिर एवं श्वान ने सशरीर स्वर्ग में प्रवेश किया।

इस प्रसंग में सत्य कितना है, यह नहीं कहा जा सकता, अलबत्ता उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में निरंतर बहत्तर घंटे एक कुत्ते ने बजरंग बली हनुमान जी एवं माँ दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा की, सोशल मीडिया के युग में इस परिक्रमा का वीडियो वायरल हुआ, भक्तों ने इस क्रिया को चमत्कार की संज्ञा दी, फिर क्या था, भक्त कुत्ते को भैरव बाबा का अवतार मानने लगे। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी, मंदिर पर मेला लगा, दुकानें सजी, भक्तों ने दिल खोलकर दान किया, भंडारे आयोजित किये गए। कुत्ते के शयन की व्यवस्था की गई। गर्म रजाई तथा अन्य व्यवस्था की गई। महिलाओं ने शयन मुद्रा में कुत्ते की चरण वंदना करके अपने परिवार की समृद्धि की कामना की। विज्ञान के युग में किसी ने इसे अंधविश्वास की संज्ञा दी, तो पशु चिकित्सक कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण करने दौड़े, स्वास्थ्य परीक्षण में कुत्ते के स्वास्थ्य को सामान्य पाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसके द्वारा की गई मूर्तियों की परिक्रमा को फ्रंट ब्रेन डिसऑर्डर (मस्तिष्क संबंधी समस्या) या किसी बीमारी से जुड़ा व्यवहार बताकर अन्य आधुनिक परीक्षण कराने की सिफारिश कर दी।

बहरहाल यह सत्य पुनः स्थापित हुआ कि किसी भी प्राणी का भाग्य न जाने कब पलट जाए, गली के जिस कुत्ते को कोई अपने घर की दहलीज पर खड़ा नहीं होने देता, वही कब उसी कुत्ते को पूज्य मानकर उसकी स्तुति करने लगे। भारत में ऐसे चमत्कारों की कमी नहीं है। कभी मंदिरों में किसी मूर्ति को दूध पिलाने की होड़ मचती है। कभी किसी गाय को किसी मंदिर में मूर्ति के सम्मुख शीश नवाते हुए वीडियो सामने आता है। दिन सबके बदलते हैं, एक समय ऐसा आता है, कि उपेक्षित चरित्र की भी स्तुति की जाती है। श्रीमान श्वान जी अर्थान कुत्ते जी की स्तुति का प्रसंग यही सिद्ध करता है।  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म