देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन यात्रा की औपचारिक शुरुआत किए जाने को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ऐतिहासिक अवसर बताया है। शीतकालीन यात्रा का शंखनाद किए जाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री धामी को शंख भेंट किया। 

Spread the love

अजेंद्र ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर पूर्व में चर्चाएं भी हुईं हैं और प्रयास भी किए गए। मगर पहली बार मुख्यमंत्री धामी ने शीतकालीन यात्रा के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं बाबा केदार की शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंच कर एक सार्थक पहल की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की इस पहल से शीतकालीन यात्रा को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए तीर्थस्थलों के विकास का संकल्प व्यक्त किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विरासत से विकास” की संकल्पना को प्रदेश में साकार कर रहे हैं।

अजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बीकेटीसी अपने अधीनस्थ मंदिरों में आधारभूत ढाँचे के विकास और यात्री सुविधाओं के विकास में जुटी हुई है। इससे शीतकाल में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सरल होगी।

उधर, रविवार को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री धामी द्वारा पूजा- अर्चना कर शीतकालीन यात्रा की औपचारिक शुरुआत को अजेंद्र ने शीतकालीन यात्रा का शंखनाद बताया और प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री को शंख भेंट किया ।

  • Related Posts

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 9 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।