राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता हेतु जनपद के 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता हेतु जनपद के 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन।

 

 

 

               अल्मोड़ा: इंस्पायर अवार्ड मानक के अन्तर्गत दिनांक 04-05 फरवरी, 2026 तक दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रा0बा0इ0का0 अल्मोड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में इंस्पायर अवार्ड के अन्तर्गत चयनित 108 बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मॉडलों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णांयकों द्वारा कुल 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया। राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु दीक्षा, रा0बा0इ0का0 देवायल, पल्लवी अधिकारी, रा0इ0का0 गोविन्दपुर, रचना आर्या, जनता हाईस्कूल छानागोलू, कृष्णा भाकुनी, रा0इ0का0 सुनोली, योगेश सिंह नयाल, रा0इ0का0 भगतोला, अंजलि, जू0हाईस्कूल डभरासौराल, चित्रा नैलवाल, इ0का0 भतरौंजखान, मीनाक्षी भाकुनी, रा0इ0का0 सुनोली, बबीता, मॉडल पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत, दिव्यांशी शर्मा, माउण्ट सेनी हाईस्कूल डिजर रानीखेत, अंकित पाण्डेय, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, रोहित कुमार, जू0हाईस्कूल डभरा सौराल का चयन किया गया है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि विजया पंत प्रधानाचार्या रा0बा0इ0का0 अल्मोड़ा द्वारा कहा कि समस्त छात्र/छात्रायें अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनायें। उन्होने कहॉ की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यनरत छात्र/छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभायें छूपी हुई है उन प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षकों का है। उन्होने कहॉ कि छात्र/छात्राओं को गायडेन्स एवं काउन्सिसिंलग की आवश्यकता पड़ती है तो वह हमेशा अपने और अपने अधिकारियों के साथ छात्र/छात्राओं को गायडेन्स एवं काउनसिंलिग करने हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होने बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गये मॉडलों की प्रशंसा की। एन0आई0एफ0 (नेशलन इनोवेशन फाउन्डेशन दिल्ली) से आये एवं वरिष्ठ प्रोजेक्ट ऑफिसर सुनील भाष्कर द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें तथा शिक्षण के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है एवं व्यक्तिव का विकास होता है। उन्होने समस्त बाल वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। उन्होने कहा कि अपने आप-पास की समस्याओं को देखकर उसके वैज्ञानिक समाधान हेतु प्रयास करें। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड विनोद कुमार राठौर द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर छात्र/छात्राओं के आईडिया मंगवाये जाते है उसमें से पॉच सर्वश्रेष्ठ आईडिया को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। उसके उपरान्त भारत सरकार द्वारा अपलोड आईडिया का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं मूल्यांकन कर छात्र/छात्राओं चयन किया जाता है तथा प्रत्येक चयनित छात्र/छात्रा के खातें में भारत सरकार द्वारा रु.10000/- की धनराशि अन्तरित की जाती है। उस धनराशि से छात्र/छात्रायें अपलोड किये गये आईडिया को मूर्त रुप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते है। उसी क्रम में चयनित छात्र/छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता (डी0एल0पी0सी0) का आयोजन किया गया। जिसमें से 12 चयनित छात्र/छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा प्रतिनिधित्व किया जायेगा। समस्त प्रतिभोगियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल, कैप तथा स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। निर्णांयक के रुप में एन0आई0एफ0 के सुनील भाष्कर, डॉ0 प्रभाकर जोशी तथा पंकज जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विजय पंत, अभय शाह, प्रदीप बिष्ट, नीरज जोशी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महिमा पाण्डे, गिरीश बिष्ट, मनोज जोशी, धीरज कुमार, हरीश भण्डारी, भोपाल सिंह के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़