क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                   (नया अध्याय)

 

 

क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

 

पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर रखे गए सुझा।

 

महिला जनप्रतिनिधियों की रही प्रभावी भागीदारी

 

 

अल्मोड़ाः विकासखंड चौखुटिया में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रस्तुत किया गया।

 

बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति पर अपने सुझाव रखते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा जताई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित विभागों को शेष कार्यों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

.               साथ ही ग्रामीण सड़कों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण एवं स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

 

बैठक की विशेष बात यह रही कि महिला ग्राम प्रधानों एवं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं महिला-शिशु कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को और बेहतर बनाए जाने पर बल दिया।

 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमजद खान ने जानकारी दी कि उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया को तीन विशेषज्ञ चिकित्सक प्राप्त हो चुके हैं तथा ऑपरेशन थिएटर को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

 

विधायक प्रतिनिधि नंदन सिंह मेहरा द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में आ रही असुविधाओं का विषय रखा गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

 

क्षेत्र पंचायत सदस्य सिमलखेत कविता नेगी ने सिमलखेत में एएनएम सेंटर स्थापित किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एएनएम सेंटर स्थापित होने से गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को समय पर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण करना, लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना, पारदर्शी और गुणवत्तापरक रूप से सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं प्रस्तावों को धैर्यपूर्वक सुना तथा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वाशन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो जो प्रस्ताव उनके विभाग से सरोकार रखते हैं, उन पर त्वरित कार्यवाही संपन्न की जाए।

 

बैठक में ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख जितेंद्र बंगारी, कनिष्ठ प्रमुख सुप्रिया, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र गुंज्याल, तहसीलदार तितिक्षा जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़