ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु संभावित प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।
अल्मोड़ा: राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आज 10 फरवरी 2026 को 26 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक “Pan-India Rescue and Rehabilitation Campaign” के अनुक्रम में अधिकार मित्र भावना तिवारी,नीमा व बीना द्वारा (जिला टास्क फोर्स टीम) बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग व चाइल्ड हेल्पलाइन अल्मोड़ा के साथ मिलकर एन टीडी क्षेत्र में दुकानों व होटलों में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु संभावित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक चिन्हित नहीं हुआ। प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम तथा खतरनाक प्रकृति के व्यवसायों/प्रक्रियाओं में किशोर श्रम न कराने हेतु अवगत कराया गया तथा यह भी सूचित किया गया कि बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन का उलंघन होने की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई तथा संबंधित के बारे में अधिक जानकारी हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।









