ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, मुहीम के अंतर्गत 67 शिकायतों में से 27 का मौके पर ही हुआ निस्तारण।
बागेश्वर: प्रदेश सरकार की जन जन की सरकार, जन जन के द्वार मुहीम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 67 शिकियतों में से 27 मामलों मौके पर ही निस्तारण किया गया। 9 फरवरी 2026 सोमवार को नगर पंचायत गरूड़ के रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में उपजिलाधिकारी एनएस नबियाल ने संबोधित विभाग के अधिकारियों को शेष 40 शिकायतों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ, राजस्व और कृषि सहित अन्य विभागों ने अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
शिविर में 262 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने सरकार की इस पहल की सराहना की।









