सौजन्यः युगपुरुष कविवर सूर्य
(नया अध्याय, देहरादून)
राजिम कुंभ कल्प 2026: सखी ग्रुप की अनूठी पहल, नवापारा में मेलार्थियों को बांटी भोजन प्रसादी।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
नवापारा-राजिम: धार्मिक आस्था और सेवा के संगम ‘राजिम कुंभ कल्प 2026’ में श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सखी ग्रुप द्वारा नेहरू गार्डन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक विशेष लंगर का आयोजन किया गया। ग्रुप की सदस्यों ने कुंभ में आने वाले हजारों मेलार्थियों को बड़े उत्साह के साथ भोजन प्रसादी का वितरण किया।
सेवा और सुरक्षा का समन्वय: सखी ग्रुप की महिलाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य कुंभ दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुखद बनाना है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाली, बल्कि मेलार्थियों को प्रसादी वितरण में भी हाथ बंटाया। समाज की इस पहल की श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
आयोजन को सफल बनाने और व्यवस्था बनाए रखने में आशा एशानी, मनीषा अठवानी, राखी एशरानी, रितु जैन, हनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा सखी ग्रूप नें नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू का सादर धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।







