ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260213EthHYVz2
पंजाब के जिला फिरोजपुर में एक व्यक्ति जगसीर सिंह उर्फ साबा ने अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मार दी। पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। तीनों को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना फिरोजपुर के गांव वजीदपुर की है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान जगसीर सिंह पति के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार क्यों पति ने पत्नी ओर बच्चे पर गोली चलाई व्ही घायल पत्नी नवनीत कौर 35 वर्षीय और घायल बेटा वारिसदीप सिंह 4 साल बताया जा रहा है तीनों की हालत नाजुक है
विओ पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव वजीदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के अनुसार गांव बजिदपुर निवासी जगसीर सिंह, जो खेतीबाड़ी का काम करता है, ने दोपहर करीब 3 बजे घर में पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद गुस्से में अपनी पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को घायल अवस्था में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जगसीर सिंह एक संपन्न किसान परिवार से संबंध रखता है और उसके पास अच्छी-खासी जमीन है। हालांकि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ जिसने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है
घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डी एम सी लुधियाना रेफर किया गया है।
बाइट: डीएसपी देहाती कारण शर्मा
बाइटः रिश्तेदार







