एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी।

 

 

सीओ अल्मोड़ा की भावभीन विदाई नव नियुक्त सीओ को दी जिम्मेदारी।

 

कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के दिये निर्देश

 

संगठित अपराधियों को चिन्हित कर होगी गैंगस्टर में कार्यवाही।

 

अपर उ0नि0 दीवान सिंह व हेड कांस्टेबल अवधेश बने Police Officer Of The Month

 

सराहनीय कार्य करने वाले 21 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित।

 

 

 

          अल्मोड़ा:  आज अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा आज दिनांक- 13.02.2026 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी का देहरादून स्थानान्तरण होने पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा भावभीन विदाई दी गई। एसएसपी अल्मोड़ा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अग्रिम दायित्वों की शुभकामनाएं दी। साथ ही एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ श्री बलवन्त सिंह रावत को सर्किल अल्मोड़ा का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया।

तदोपरांत हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों, बीट पुलिसिंग, गश्त,पिकेट और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई।

1. सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

2. जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व जघन्य आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये के निर्देशित किया गया।

3. पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान “पुलिस आपके द्वार”, “ऑपरेशन कालनेमि”, “ऑपरेशन भल छौ” में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

4. सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियां परिलक्षित होने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 

5. ⁠पुलिस-जन सहयोग और विश्वास बढ़ाने के लिये बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण, स्थानीय लोगों से संवाद और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये।

6. ⁠“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने हेतु गठित पुलिस टीम को जनपद के गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों का रिकार्ड तैयार कर उनकी तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये गये।

7. ⁠महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी

8. ⁠समस्त थाना प्रभारियों को साइबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें एफआईआर पंजीकृत कर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही साइबर फ्राड जैसे –डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये।

9. ⁠सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिये गये।

10. ⁠ ड्रिंक एण्ड ड्राइव, रेट्रो साइलेन्सर और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

11. ⁠लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।

12. ⁠समस्त थाना/एसओजी प्रभारियों को स्मैक, गांजा व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये

13. ⁠सभी थाना प्रभारियों को वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों में अकुंश लगाने हेतु जनपद में भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, होटलों, ढाबों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की गहनता चेकिंग करने के निर्देश दिये गये। 

14. ⁠समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संगठित अपराधियों को चिन्हित करते हुए गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

15. ⁠जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को जनता से साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गयी।

 

 सम्मानित-

03 अभियोगों में थाना सल्ट क्षेत्र से कुल 38.86 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले अपर उ0नि0 दीवान सिंह व राजस्व क्षेत्र से गुमशुदा किशोरी को गुड़गांव से सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 108.455 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले हेड कानि0 10 ना0पु0 अवधेश कुमार को Police Officer Of The Month चुना गया।

एसएसपी महोदय द्वारा विगत माह जनवरी में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले 02 Police Officer Of The Month सहित 21 अधिकारी/ कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

 

 सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण-

1. थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, थाना सल्ट

2. अपर उ0नि0 लखविन्दर सिंह, थाना सल्ट

3. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, कोतवाली रानीखेत

4. उ0नि0 धरम सिंह, कोतवाली द्वाराहाट

5. म0कानि0 संगीता गोस्वामी, कोतवाली द्वाराहाट

6. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा

7. हेड कानि0 69 ना0पु0 शेखर पुनेठा, कोतवाली द्वाराहाट

8. हेड कानि0 27 ना0पु0 भवान सिंह , पुलिस लाइन अल्मोड़ा

9. कानि0 05 ना0पु0 नीरज सिंह, थाना देघाट

10. कानि0 91 स0पु0 ललिता प्रसाद जोशी, यातायात सैल अल्मोड़ा

11. कानि0 124 ना0पु0 नीरज पाल, थाना भतरौजखान

12. कानि0 97 ना0पु0 प्रकाश टम्टा, वाचक, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा

13. कानि0 384 ना0पु0 कविन्द्र सिंह, मीडिया सेल पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा

14. कानि0 63 ना0पु0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा

15. कानि0 65 ना0पु0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

16. लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह रावत, फायर स्टेशन रानीखेत

17. म0कानि0 09 ना0पु0 इन्द्रा भट्ट जोशी, महिला कोतवाली अल्मोड़ा

18. होम गार्ड 1412 शिवराज सिंह, थाना लमगड़ा

19. अनुचर प्रताप नाथ, पुलिस लाइन अल्मोड़ा

 उपस्थिति-

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष देघाट उ0नि0 अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान उ0नि0 अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, प्रभारी कोतवाली रानीखेत व0उ0नि0 कमाल हसन, प्रभारी कोतवाली सोमेश्वर उ0नि0 कृष्ण कुमार, एसडीआरएफ अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, उ0नि0 अभिसूचना सुमन, आशुलिपिक महेश कश्यप, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, एसआई(एम) श्री पूरन रावत (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़