भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई।..शिव बारात का नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत।

Spread the love

 

संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार

 

                     (नया अध्याय)

 

भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई।..शिव बारात का नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत।

 

 

 

 

             कानड़: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित बाबा कनकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

सजी-धजी पालकी में विराजित भगवान भोले नाथ की सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर बारात का भव्य स्वागत किया। महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

यह भव्य बारात शिव डेरा स्थित बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर प्रांगण में विशेष आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।

यात्रा के दौरान सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे। श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं और जयघोष के साथ बारात का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में आस्था, उत्साह और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नगर में निकली भोलेनाथ की इस भव्य बारात ने महाशिवरात्रि पर्व को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए