6 दिवसीय फागोत्सव–2026 का भव्य समापन रानीखेत में, लोक संस्कृति के विराट उत्सव ने छोड़ी अमिट छाप।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

6 दिवसीय फागोत्सव–2026 का भव्य समापन रानीखेत में, लोक संस्कृति के विराट उत्सव ने छोड़ी अमिट छाप।

 

 

              अल्मोड़ा/रानीखेत:  Ministry of Culture, Government of India एवं उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में 10 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित 6 दिवसीय फागोत्सव–2026 का सफल एवं भव्य आयोजन सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सम्पन्न हुआ, जिसका गरिमामय समापन शिव मंदिर धर्मशाला रानीखेत में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ।

महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम सत्यो, लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब अल्मोड़ा, शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, मेडिकल कॉलेज पड़ेखोला अल्मोड़ा तथा स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा सहित अनेक स्थलों पर किया गया। छह दिनों तक चले इस सांस्कृतिक उत्सव ने पूरे क्षेत्र में लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

फागोत्सव–2026 में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जम्मू-कश्मीर से आए कलाकारों ने वच नगमा एवं रूफ नृत्य प्रस्तुत किया।

पंजाब के लोक कलाकारों ने भांगड़ा एवं जिन्दुवा नृत्य की जीवंत प्रस्तुति दी।

 

हरियाणा के कलाकारों ने फाग, घूमर एवं शिव स्तुति प्रस्तुत की।

 

राजस्थान के प्रसिद्ध भवाई कलाकार सुरेश व्यास ने भवाई नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य तथा बरसाने की लठमार होली की प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित किया।

 

उत्तराखंड के स्थानीय लोक कलाकारों ने प्रसिद्ध छपेली नृत्य से अपनी सांस्कृतिक पहचान की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की।

 

इसके साथ ही उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने अपने मधुर लोकगीतों से वातावरण को पूरी तरह लोकमय बना दिया। इस दौरान नवीन पाठक, महिपाल मेहता, रुचि आर्या, कल्याण बोरा एवं ज्योति कोहली ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

 

पूरे महोत्सव का प्रभावी एवं सुसंगठित मंच संचालन ललित मोहन बिष्ट द्वारा किया गया। समापन समारोह में सहायक निदेशक रवीन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पटियाला से आए सुशील कुमार एवं भान सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त प्रकाश बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, पान सिंह बिष्ट, अमर सिंह बोरा तथा मनोज कनवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर जगदीश अग्रवाल एवं रमेश भंडारी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान की।

 

स्थानीय नागरिकों ने फागोत्सव–2026 की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे सांस्कृतिक एकता, लोक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। लोगों ने भविष्य में इस महोत्सव को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

 

छह दिवसीय यह सांस्कृतिक उत्सव विविधता में एकता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा और अपने भव्य समापन के साथ लोक संस्कृति की अमिट छाप जनमानस के हृदय में छोड़ गया। आयोजकों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए