6 बेड के अस्पताल की नींव पर उठे सवाल: नगर व 84 गांव के लिए पर्याप्त होगी सुविधा या बन जाएगी नई दुविधा?

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार

 

              (नया अध्याय)

 

 

 

 

6 बेड के अस्पताल की नींव पर उठे सवाल: नगर व 84 गांव के लिए पर्याप्त होगी सुविधा या बन जाएगी नई दुविधा?

 

 

प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना बनाएं, 

 

 

       कानड़ः नगर के मेघराज पालीवाल बस स्टैंड के पीछे टिल्लर कॉलोनी में नगर सहित आसपास के अंचल के 84 गांवों के लिए प्रस्तावित 6 बेड के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

 

जमीन पर नापतोल कर बीम कॉलम के लिए गड्ढे खुद गए गड्ढे खुदने के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और असंतोष भी सामने आने लगा है।

 

रहवासियों का कहना है कि इतने बड़े अंचल और जनसंख्या के हिसाब से 6 बिस्तरों वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर्याप्त नहीं है, यहां कम से कम 30 बिस्तरों वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनना चाहिए था।

 

नगर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पहले से ही सीमित होने के साथ बेहतर नही है। नगर अंचल के 84 गांवों की बड़ी आबादी इलाज के लिए यहां निर्भर रहती है।

 

ऐसे में लोगों का मानना है कि यदि यहां 30 बिस्तरों वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनता तो मरीजों को बेहतर इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिल पातीं।

 

इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

रहवासियों का यह भी कहना है कि कानड़ नगर और आसपास के गांवों की आबादी लगातार बढ़ रही है।

 

दुर्घटना, प्रसूति और गंभीर बीमारियों के मामलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत महसूस की जाती है।

 

यदि यहां 30 बिस्तरों वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनता तो एक्स-रे, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती थी।

 

निर्माण स्थल पर काम शुरू होते ही कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर छोटी व्यवस्था कर दी गई तो भविष्य में यह सुविधा लोगों के लिए दुविधा बन सकती है।

 

उनका कहना है कि सरकार को क्षेत्र की आबादी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े अस्पताल की योजना बनानी चाहिए थी।

 

यदि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बड़े अस्पताल की योजना बनाई जाती तो यह क्षेत्र के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकता था। निर्माण स्थल पर काम शुरू होने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कहीं यह सुविधा भविष्य में लोगों के लिए दुविधा न बन जाए।

 

लोगों का मानना है कि अस्पताल बनने के बाद भी यदि पर्याप्त सुविधाएं और डॉक्टर उपलब्ध नहीं होंगे तो मरीजों को वही पुरानी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।

 

फिलहाल निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन लोगों की अपेक्षा है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना बनाएं, ताकि यह स्वास्थ्य सुविधा वास्तव में लोगों के लिए राहत साबित हो, न कि नई दुविधा।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़