सिद्धपीठ कालीमठ में बसन्त नवरात्रों की तैयारियां पूरी, कल से शुभारंभ। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                         (नया अध्याय)

 

 

 

सिद्धपीठ कालीमठ में बसन्त नवरात्रों की तैयारियां पूरी, कल से शुभारंभ। 

 

आस्था, शक्ति, साधना और धार्मिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र है – कालीमठ तीर्थ। 

 

       ऊखीमठ:  प्रसिद्ध सिद्धपीठ कालीमठ में बसन्त नवरात्रों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय बसन्त नवरात्रों का शुभारंभ होगा।

सिद्धपीठ कालीमठ में नवरात्रों के दौरान मां काली, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मुख्य मंदिर व मन्दिर परिसर को विभिन्न प्रजाति के पांच कुन्तल फूलों से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

 

सिद्धपीठ कालीमठ की धार्मिक महत्ता । 

सिद्धपीठ कालीमठ तीर्थ उत्तराखंड के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह वही स्थान है जहां मां काली ने रक्तबीज नामक असुर का संहार किया था। यहां देवी की प्रतिमा के स्थान पर एक पवित्र कुंड की पूजा की जाती है, जो इस तीर्थ को अन्य शक्तिपीठों से अलग और विशिष्ट बनाता है। सिद्धपीठ कालीमठ को केदारनाथ धाम के मार्ग के निकट स्थित होने के कारण भी विशेष महत्व प्राप्त है। श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा के दौरान यहां आकर मां काली के दर्शन कर अपनी यात्रा को पूर्णता प्रदान करते हैं। धार्मिक ग्रंथों में भी कालीमठ को सिद्ध साधकों की तपस्थली बताया गया है, जहां साधना करने से विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

 

नवरात्रों में विशेष अनुष्ठान और कार्यक्रम । 

बसन्त नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन-यज्ञ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग रूपों में देवी की पूजा की जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।

बद्री केदार मंदिर समिति, स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में भी नवरात्रों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

श्रद्धालुओं में उत्साह।     

हर वर्ष की भांति इस बार भी बसन्त नवरात्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मन्दिर समिति ने सभी व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पण्डित दिनेश चन्द्र गौड़ ने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ में बसन्त नवरात्रों को लेकर आस्था, उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धालु मां भगवती की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। कालीमठ मन्दिर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि विपिन चंद्र भट्ट व गाजियाबाद निवासी श्रीजल मिश्रा के सहयोग से मुख्य मंदिर सहित सहायक मन्दिरो को पांच कुन्तल फूलों से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओ की आवाजाही शुरू होने से कालीमठ घाटी में रौनक लौटने लगी है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए