मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
मरचूला क्षेत्र सॉल्वन रिसोर्ट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित रेस्क्यू किया।
आल्मोड़ा: आजदिनांक 23.03.2026 को समय लगभग 02:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सॉल्वन रिसोर्ट के पास एक अर्जुन ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UK 18 N 5929 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे गिर गई है।
सूचना पर चौकी मरचूला से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली में चालक सहित कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना में सामान्य रूप से घायल हुए थे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया एवं प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।
घायलों द्वारा बताया कि सामने से आ रही एक अर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।








