नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात। नगर क्षेत्र को धर्म नगरी के रूप में विकसित करने की मांग। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                         (नया अध्याय)

 

 

       नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात। नगर क्षेत्र को धर्म नगरी के रूप में विकसित करने की मांग । 

 

 

          ऊखीमठ:  नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर नगर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को रखा। उन्होंने नगर क्षेत्र को धर्म नगरी के रूप में विकसित किए जाने की मांग करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि नगर क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से धर्म नगरी के रूप में विकसित किया जाना आवश्यक है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से ओंकारेश्वर मंदिर के निकट सहित नगर के तीन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग निर्माण की मांग रखी। उनका कहना था कि वर्तमान में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। पार्किंग स्थलों के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि नगर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने यह भी बताया कि नगर क्षेत्र को धर्म नगरी के रूप में विकसित करने के तहत साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाना जरूरी है। इससे तीर्थयात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और क्षेत्र की धार्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थ स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए