गढ़वाली कविता विमर्श की संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

 

अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’

(संस्थापक अध्यक्ष)

सौं-करार टीरि

 

                            (नया अध्याय)

 

 

गढ़वाली कविता विमर्श की संगोष्ठी आयोजित

                              ———–

 

 

रविवार 5 अप्रैल 2026

 

अमोला फैमिली रेस्टोरेंट मोथरोवाला देहरादून में सौं-करार टीरि लोकभाषा साहित्यिक समिति के माध्यम से संस्था के अध्यक्ष अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी ‘के दिशा-निर्देशन में दूसरी मासिक कविता विमर्श संगोष्ठी आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि शिवदयाल ‘शैलेज’ रहे अध्यक्षता डॉ.सत्यानंद बडोनी ने की।

 

संगोष्ठी में गढ़वाली कविता विमर्श पर विशेष साहित्यिक सामूहिक संवाद हुआ कवियों ने अपने-अपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि शिवदयाल ‘शैलज’ ने कविता में नए परिवर्तन को स्वीकार करने की बात कही और विचार प्रधान कविता की रचनात्मकता पर ज्यादा जोर दिया। डॉ. सत्यानंद बडोनी ने पुराने मूल्यों को कविता में संजोने की बात कही और काव्यशास्त्री छंदों की बात करी, नई कविता की जरूरत पर जोर दिया। वहीं अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ के कार्यक्रम की प्रशंसा भी करी। अपनी बात में दीपक सती प्रसाद ने कविता के स्वतः स्फूर्त भाव पर जोर देकर बोला की कविता पर बाहर के दबाव से कविता में भटकाव पैदा होता है। रक्षा बौड़ाई ने पहाड़ के बदलते स्वरूप के कारण कविता के स्वरूप भी बदलने चाहिए इस पर पलायन के संदर्भ में कविता की नई दृष्टि की बात की और पहाड़ के वर्तमान दुःख, संघर्ष, पीड़ा पर रचनात्मकता की बात करी। गीता गैरोला ने पहाड़ की मूलभूत समस्याओं जैसे कि बंदर के आतंक संस्कार और समसामयिक की विषय पर अपनी बात कही।

 

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ ने अपनी बात में कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है लेकिन समाज इसमें पूरा नहीं दिखता क्योंकि यह दर्पण वर्तमान में अवतल है उत्तल नहीं क्योंकि, इसके क्षेत्र में विस्तार नहीं है हमें इसको उत्तल बनाने की आवश्यकता है जिससे समाज के विस्तृत क्षेत्र को देख सके और उन्होंने बोला कि, कवि की कोशिश यह होनी चाहिए कि वह प्रकाश में छुपी चीजों को भी देखने का प्रयास करें और कविता कितनी भी यथार्थ हो लेकिन वह हमेशा सकारात्मक जीवन की बेहतरी के लिए ही होनी चाहिए, वर्तमान में चल रहे मुख्य विमर्श स्त्री विमर्श, दलित विमर्श, आदिवासी विमर्श, पर्यावरण विमर्श भूमंडलीकरण और खोती हुई सामूहिकता आदि विमर्श पर बात की और उन्होंने इन विमर्शों को गढ़वाली कविता में रचनात्मक दृष्टि से शामिल करने की बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। कार्य कार्यक्रम के दूसरे चक्र में कविता पाठ भी हुआ जिसमें गीता गैरोला ने बंदर सरियों मा, रक्षा बौड़ाई ‘हिलांस’ ने ढुंगों का मुल्क, अरविन्द ‘प्रकृति प्रेमी’ ने कि गड्याळै बाणी ना लग, शिवदयाल ‘शैलज’ ने उठ ये मुल्क कि हवा पाणी बदली दे, डॉ. हर्षमणी भट्ट ने हरी मुंगरी द्वी, दीपक सती ‘प्रसाद’ ने उत्तराखंड मा जाया तुम, डॉ.सत्यानंद बडोनी ने मेरी माँ च मेरी माँ नामक एक से एक बढ़कर सुंदर रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सती ‘प्रसाद’ ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गढ़वाली कविता विमर्श से कविता साहित्य को अधिक ज्यादा विकसित करके वैश्विक स्तर की रचनात्मकता विकसित करना था।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़