संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
सौरिख रोड स्थित आवास पर मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती।
कन्नौजः शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती सौरिख रोड स्थित एक आवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. अशोक तावरे, डॉ. एस. चन्द्रा, अध्यक्ष संजीव उर्फ टिंकल, जिला महासचिव तीर्थराज बौद्ध, कोषाध्यक्ष कमल कांत, उपाध्यक्ष प्रभात गौतम, वीरू खरे, उपसचिव सतेन्द्र बौद्ध, गुलाम वारिस, सूरज, ब्रजेश मौर्या एवं मीडिया प्रभारी अनुज गौतम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने महात्मा फूले के शिक्षा, सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।







