अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

 

 

 

 

         अल्मोड़ा: कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक के दौरान एचपीवी वैक्सीनेशन की महत्ता एवं आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह वैक्सीन विशेष रूप से महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है, इसलिए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इससे आच्छादित करना आवश्यक है।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए लक्षित वर्ग के शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।

 

बैठक में एचपीवी वैक्सीन को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सही एवं वैज्ञानिक जानकारी के प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि वे बिना किसी संकोच के इस टीकाकरण का लाभ उठा सकें।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य तक सरल एवं प्रभावी माध्यमों से जानकारी पहुंचाई जाए तथा वैक्सीनेशन के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया जाए, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।

 

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद पांगती ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं कारगर है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन

 

14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। इस वेक्सीन से गर्भाशय के कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। यह वैक्सीन 45 वर्ष तक की महिलाओं के लिए भी कारगर है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लोगों को इस वेक्सीन के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को वैक्सीनेट करें।

 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़