मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल का ग्रह क्षेत्र ढौरा मैं हुआ भव्य फूल मालाओं से स्वागत।
अल्मोड़ा: यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में विक्रम सिंह फरतियाल को जिम्मेदारी देने को लेकर उनका कहना है कि परिवारजनों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के वरिष्ठ सम्मानित लोगों का धन्यवाद एवं आभार मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वह आप सभी के आशीर्वाद का फल है। मैं आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा यह जीत आप सबकी हैआप सभी के स्नेह और सहयोग के लिए हृदय से आभार! मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। मिलकर हम अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।









