सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

 

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

 

            अल्मोड़ा: अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति का एक एक कर परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता में है। इसमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए। साथ ही, जिन मामलों में विलंब हो रहा है, उनके कारणों की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता जरूर की जाए।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।

  • Related Posts

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकार्पण समारोह सम्पन्न। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                            (नया अध्याय)     रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कवि कभी सोता नहीं है,  

    • By User
    • April 17, 2026
    • 4 views
    कवि कभी सोता नहीं है,  

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 4 views
    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    • By User
    • April 17, 2026
    • 3 views
    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    नायक उत्तम सिंह, वीरगति प्राप्त

    • By User
    • April 17, 2026
    • 14 views
    नायक उत्तम सिंह, वीरगति प्राप्त

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकार्पण समारोह सम्पन्न। 

    • By User
    • April 17, 2026
    • 15 views
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकार्पण समारोह सम्पन्न। 

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की ओर अग्रसर महिलाएं।

    • By User
    • April 16, 2026
    • 12 views
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की ओर अग्रसर महिलाएं।