जिले की जर्जर सड़कों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा उठाया। -वैभव पांडे 

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

जिले की जर्जर सड़कों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा उठाया। -वैभव पांडे 

 

 

 

               अल्मोड़ाः पार्षद वैभव पांडे का कहना है जनपद की जर्जर सड़कों को लेकर हाल ही में मेरे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा उठाया गया था, जिसमें जिला मुख्यालय की सड़कों की बदहाल स्थिति, जगह-जगह गड्ढों और टूटी सतह का गंभीर विषय प्रमुखता से रखा गया।

 

यह अत्यंत खेदजनक है कि जब तक जनप्रतिनिधि या आम जनता आवाज नहीं उठाती, तब तक व्यवस्था सक्रिय होती दिखाई नहीं देती। जबकि पूर्व में समस्त टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में कार्य में देरी समझ से परे है।

 

इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर पेचवर्क कार्य एवं हॉट मिक्स का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 

विशेष रूप से बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर हॉट मिक्स तथा धारानौला मार्ग पर पेचवर्क कार्य प्रस्तावित है।

 

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि निर्धारित एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो जनहित में अधिशासी अभियंता का घिराव एवं तालाबंदी जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

 

इसके साथ ही यह भी मांग की जाती है कि धारानौला मार्ग पर भी हॉट मिक्स का टेंडर जारी किया जाए, क्योंकि वहां की जनता भी सरकार को पूर्ण रूप से कर (टैक्स) दे रही है, ऐसे में उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है।

 

इसके अतिरिक्त जेल रोड एवं अन्य लिंक रोड्स की स्थिति भी अत्यंत खराब है, जहां बड़े-बड़े गड्ढे आम जनता के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन सड़कों के लिए भी हॉट मिक्स टेंडर कब जारी होगा, इसकी स्पष्ट समयसीमा प्रशासन द्वारा तय की जानी चाहिए।

 

जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल्द कार्य शुरू होना चाहिए, अन्यथा जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

  • Related Posts

    परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक (अल्मोड़ा):  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                           (नया अध्याय)       परिवहन विभाग द्वारा सड़क…

    पेशावर काण्ड को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       पेशावर काण्ड को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिल और बंगाल चुनावों में अभिनय और अनुभव का मुकाबला :

    • By User
    • April 24, 2026
    • 6 views
    तमिल और बंगाल चुनावों में अभिनय और अनुभव का मुकाबला :

    परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

    • By User
    • April 23, 2026
    • 14 views
    परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

     “आधुनिकता में शर्मसार मानवता”

    • By User
    • April 23, 2026
    • 5 views
     “आधुनिकता में शर्मसार मानवता”

    आत्मा का मोक्ष हैं पुस्तकें.

    • By User
    • April 23, 2026
    • 6 views
    आत्मा का मोक्ष हैं पुस्तकें.

    खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: कन्नौज में चला व्यापक अभियान, 29 वाहन सीज।

    • By User
    • April 23, 2026
    • 4 views
    खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: कन्नौज में चला व्यापक अभियान, 29 वाहन सीज।

    रहस्यमयी हालात में नहर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका से सहमा इलाका।

    • By User
    • April 23, 2026
    • 4 views
    रहस्यमयी हालात में नहर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका से सहमा इलाका।