ऊखीमठः प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित करते ही दावेदारो की धड़कने तेज हो गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 ऊखीमठः प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित करते ही दावेदारो की धड़कने तेज हो गयी है। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी के नाम से विख्यात ऊखीमठ मेें नगर निकाय के तीसरे चुनाव सम्पन्न होने जा रहे हैं। वर्ष 2013 में पहली बार अस्तित्व में आयी ऊखीमठ नगर पंचायत दूसरी बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित रखी गयी है। नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण अध्यक्ष पद के लिए घमासान होने के साथ ही चारो वार्डो पर भी सभासदों के पदों पर भी घमासान मचने की सम्भावना बनी हुई है। अध्यक्ष पद पर अधिकृत होने के लिए भाजपा-कांग्रेस से कई महिलाओं ने दावेदारी की है जबकि नगर पंचायत के ओंकारेश्वर वार्ड मेें सभासद के पद कब्जाने के लिए सबसे अधिक घमासान मचने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है। भाजपा के पर्यवेक्षक विगत दिनो ऊखीमठ पहुंच कर अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वालों की नब्ज टटोलकर चले गये हैं जबकि कांग्रेस से दो दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मुलाकात कर या फिर ज्ञापन भेजकर अपने दावेदारी पेश की है। भाजपा सूत्रोों की माने तो भाजपा संगठन आज देर रात तक पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों की पहले सूची जारी कर सकती है। भाजपा – कांग्रेस से अधिकृत न होने पर कई महिला निर्दलीय चुनावी समर में कूदने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है और यदि भाजपा – कांग्रेस से अधिकृत न होने पर यदि कोई महिला निर्दलीय चुनाव लडती है तो मुकाबला रोचक बन सकता है।

ऊखीमठ नगर पंचायत को चार वार्डो में विभाजित किया गया है चारों वार्डो में पुरूष मतदाताओं  के मुकाबले महिला मतदाताओं  की संख्या अधिक है। वार्डवार मतदाताओं  की संख्या पर नजर डाले तो गांधीनगर वार्ड मेें 173 महिला 172 पुरूष, उदयपुर वार्ड में 231 महिला 187 पुरूष, ओंकारेश्वर वार्ड में 502 महिला 492 पुरूष तथा भटेश्वर वार्ड मे 237 महिला तथा 229 पुरूष मतदाता है, कुल मिलाकर 1143 महिला तथा 1080 पुरूष सहित 2223 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नगर पंचायत के अन्तर्गत पुरूष मतदाताओं के मुकाबले 63 महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। भाजपा से अध्यक्ष पद पर दावेदारी करनी वाली महिलाओं की बात करें तो अध्यक्ष पद के लिए पांच महिलायेें भाजपा पर्यवेक्षकों  के सन्मुख अपनी दावेदारी कर चुकी है जबकि कांग्रेस से दो महिलायें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मुलाकात कर या फिर ज्ञापन भेजकर अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। आगामी 23 जनवरी को सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा अभी से बूथ स्तर तक तैयारी कर चुकी है जबकी कांग्रेस भी हर मतदाता तक सेंधमारी की भरपूर कोशिश करने मे लगी है। खैर भाजपा – कांग्रेस किसे अधिकृत करती है तथा जनता किस महिला के सिर अध्यक्ष पद का ताज सुशोभित करती है यह तो 25 जनवरी को मतगणना के बाद स्पष्ट हो पायेगा मगर नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए ऊखीमठ नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण करना, बन्दरों के आतंक से निजात दिलाना, पिगलापानी- ऊखीमठ पेयजल योजना का पुर्नगठन करवाना, मुख्य बाजार मेें घन्टों लगने वाले जाम से निजात दिलाना तथा किराये के भवनों पर संचालित हो रहे सरकारी विभागों को स्वयं का भवन दिलाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए