ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्रों के विद्यालयो में अध्यनरत नौनिहालों  के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग लाख दावे तो कर रही है मगर मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गडगू के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गडगू में विगत एक माह से 35 नौनिहालों  के पठन – पाठन का जिम्मा एकल अध्यापक के भरोसे संचालित होने से प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के दावो की पोल खुल चुकी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                 ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्रों के विद्यालयो में अध्यनरत नौनिहालों  के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग लाख दावे तो कर रही है मगर मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गडगू के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गडगू में विगत एक माह से 35 नौनिहालों  के पठन – पाठन का जिम्मा एकल अध्यापक के भरोसे संचालित होने से प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के दावो की पोल खुल चुकी है। विद्यालय में तैनात दूसरे अध्यापक का स्थानांतरण चुपचाप किये जाने से ग्रामीणों व अभिभावकों में आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी सड़कों पर फूट सकता है। विद्यालय में अध्यनरत नौनिहालों   का पठन – पाठन एकल अध्यापक के भरोसे संचालित होने से नौनिहालों का पठन- पाठन खासा प्रभावित होने के साथ एकल अध्यापक को भी अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। बता दे कि प्राथमिक विद्यालय गडगू में विगत कई समय से दो अध्यापक तैनात थे मगर विगत दिनो एक अध्यापक का स्थानांतरण होने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालोंं का पठन – पाठन एकल अध्यापक के भरोसे संचालित हो रहा है।

अभिभावकों व ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से दूसरे अध्यापक की तैनाती की मांग की गयी है मगर आज तक अतिरिक्त अध्यापक की तैनाती न होने से अभिभावको में आक्रोश बना हुआ है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता मेें सुधार लाने का ढिंढोरा पीट रही है वही दूसरी ओर मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न विद्यालयो में अध्यापकों की तैनाती न होने से नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय बनता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्राथमिक विद्यालय गडगू व जूनियर हाई स्कूल जग्गी बगवान में अध्यापको की तैनाती नही की गयी तो ग्रामीणों को प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पडेगा। निवर्तमान प्रधान बिक्रम सिंह नेगी का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार सीमान्त गांवों में विकास की किरण पहुंचाने का दावा कर रही है दूसरी तरफ नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राणा, वन पंचायत सरपंच दीपक राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि यदि शीघ्र विद्यालय में अतिरिक्त अध्यापक की तैनाती नहीं की गयी तो ग्रामीणों व अभिभावकों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व शिक्षा विभाग की होगी। वही दूसरी ओर प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल ने बताया कि शीघ्र नये अध्यापको की तैनाती होने वाली है मानकों के तहत विद्यालय में अध्यापकों की तैनाती की जायेगी।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए