आगर में भाजपा का जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 आगर में भाजपा का जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन।

 

 

 

          आगर मालवा:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुर्व केबिनेट मंत्री व महु विधायक उषा ठाकुर जी। व विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान,विधायक मधु गेहलोत,पुर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, गोविंद सिंह बरखेडी, बाबुलाल यादव, संयोजक डॉ गजेंद्र सिंह चंद्रावत,अजय जैन, थे।व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने की। सर्व प्रथम मां भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साक्षी सकलेचा, मंडल अध्यक्ष रेखा यादव, सुरेन्द्र सिंह परिहार, राजेश आर्य, मेहरबान सिंह,भरत प्रजापत, अतरसिंह, अरविंद आर्य, दरबार सिंह, रोहित सकलेचा, भवंरसिंह, बजरंग पाटीदार, डॉ सौरभ जैन, अमित नागर आदि ने किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुर्व केबिनेट मंत्री व महु विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत की स्थिति का आकलन किया जाए तो विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। दृढ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के स्वप्रं को साकार करने में पुरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब नियत साफ़ हो। और नेतृत्व मजबूत हो तो विकास की कोई भी राह असंभव नही होती और प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात बार बार सिद्ध करके दिखाई है। और आगे उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहे गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को सरकार की योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का कार्य किया गया है। और आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाया गया है। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलें युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा ने किया व आभार जिला महामंत्री सुरजसिंह परिहार ने माना। अंत में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए