संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गुरसहायगंज, कन्नौज: थाना गुरसहायगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जुलाई को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान तारा वाली बाग, मझपुर्वा से तिर्वा रोड के पास से अल्लारक्खा उर्फ भुल्ला (40) निवासी ग्राम मझपुर्वा, थाना गुरसहायगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में थाना गुरसहायगंज में मुकदमा अपराध संख्या 365/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम, मारपीट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल विशाल गिरि और रिजर्व कांस्टेबल कृष्णवीर शामिल रहे।







