स्वभाव की महक ही मनुष्य, तेरी पहचान रहेगी, बाकी सब तो मिट्टी और सामान रहेगा।

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

 गोबरा नवापारा, राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

आलेख:

 

स्वभाव की महक ही मनुष्य, तेरी पहचान रहेगी, बाकी सब तो मिट्टी और सामान रहेगा।

-सुश्री सरोज कंसारी

 

भीड़ इंसान को भेड़िया बनाती है, पर हमारे अविरल और अथक कदम ही हमारी यात्रा पूरी कराते हैं।

========================

 

”स्वभाव की महक ही मनुष्य, तेरी पहचान रहेगी,

बाकी सब तो मिट्टी और सामान रहेगा।

वाणी में हो मधुरता, मन में शीतलता-निर्मलता,

अपने पग पर विश्वास है, तो मंजिल हमारे पास है।”

 

जिंदगी के रास्ते एकदम सीधे और सरल नहीं होते। समय-समय पर हमें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जो समस्याओं से घबरा जाते हैं, वे कभी आगे नहीं बढ़ पाते। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से खुद का नुकसान होता है। समस्याओं का समाधान करने के लिए हमें हर पल हिम्मत की जरूरत होती है। जो मानसिक रूप से मजबूत होकर हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं, वही जिंदगी को जीने लायक बना पाते हैं।

 

कोशिश करने से ही हल निकलता है, सिर्फ सोचते रहने से समस्या बढ़ती है। जीवन का हर पल एक विकल्प है, खुद को बेहतर करने के लिए। किसी काम और कठिनाई को अधिक गंभीरता से लेकर बोझिल मत बनाइए, सहजता से कीजिए हर काम। शांत मन में ही समाधान होते हैं। जीवन में संतुलन बनाकर चलिए। आनी-जानी जीवन की कहानी बदलती रहती है। कहीं हम खुशियों को गले लगाते हैं, कहीं उपेक्षा और अभाव का सामना करते हैं, पर चलते रहना है। वक्त कभी कहीं नहीं ठहरता, चलना और बढ़ना उसकी नियति है। वैसे ही हमें रुकना नहीं, बस चलना है अपने कर्म पथ पर। जब जैसी स्थिति आती है, खुद को उसके अनुसार तैयार कीजिए। दूसरों के भरोसे रहने से हम खुद में निखार नहीं ला सकते। अपनी पसंद की जिंदगी जीने के लिए संघर्ष खुद कीजिए।

 

सांसारिक जीवन कठिन तपस्या है, जहाँ प्रेम से हमें हर उलझन को सुलझाना है। एक-दूसरे की जरूरत है, तो गलतियों को क्षमा कीजिए। मिलकर रहने और कार्य करने की आदत डालिए। सबसे ज्यादा हमें सहनशील बनना है। हमें हमेशा कुछ नया समय के साथ सीखते रहना है, अनुभव लेना है। अपनत्व के भाव से हर दिल में मिठास घोलनी है। किसी के दिल के दर्द, चीख, करुण पुकार को सुनिए! सिर्फ सुख में ही नहीं, दुख में भी साथ देना है। टूटे दिल को फिर से जीने की हिम्मत दीजिए। रिश्तों को बचाने के लिए हमें बिना गलती के भी झुकना पड़ता है। जो हार गए हैं जिंदगी से, उन्हें जीतने की वजह दीजिए। जब किसी बात से मन में बेचैनी, घबराहट हो, खुद को कमजोर महसूस करें, तब धैर्य से काम लें। फिर से हिम्मत बटोरिए! अपने भावुक मन को मजबूत कीजिए।

 

हंसती-मुस्कुराती जिंदगी में अचानक से गम के पहाड़ भी टूट पड़ते हैं। कभी खुद को और अपनों को संभालने के लिए कठोर भी होना पड़ता है। याद रखिए! सपने देखना, उम्मीद करना हर मनुष्य का स्वाभाविक गुण है। सब कुछ मिल जाए, यह भी जरूरी नहीं। बहुत कुछ खोकर भी अधूरेपन के साथ मुस्कुराने की कला आनी चाहिए। जब तक जीवन है, हमें कहीं न कहीं समझौता करना है।

 

जिम्मेदारियों से बंधे मनुष्य से अक्सर कोई न कोई गलती हो ही जाती है, उसे सुधारना है। किसी भी मोड़ पर दुखद परिस्थिति पाकर गलत कदम नहीं उठाना है। दुखी मन अक्सर सहारे की तलाश में भटक जाता है, इसलिए धैर्य से काम लीजिए। याद रखिए! अति दुख में आंसुओं के साथ दर्द नहीं बहता, बस हम खुद को कुछ देर के लिए सांत्वना देते हैं। कठिन पल में भी जब हम फिर से उम्मीद जगाने की कोशिश करते हैं, तो हम एक दिन उस गमगीन स्थिति पर भी विजय प्राप्त कर लेते हैं। अपने मन को नकारात्मक सोच की बेड़ियों से आजाद कीजिए। मन के स्वस्थ रहने से जीवन का हर क्षण सुंदर महसूस होता है। मन के हार जाने से हर तरफ उदासी ही दिखाई देगी। नकारात्मक सोच से जब तक हम दिल-दिमाग को मुक्त नहीं करेंगे, हम जीवन का आनंद नहीं ले सकते।

 

हम किसी भी कार्य की शुरुआत करें तो “लोग क्या सोचेंगे?” इस भय को हटा दीजिए। आप सफल होकर हर किसी को एक नई उम्मीद दे सकते हैं। जीत की जिद रखिए, हर बाधा को पार करने की शक्ति आ जाएगी। किसी बात का शोक मत कीजिए, जो है इसी पल में है उसे पूरी तरह जी लीजिए। गिरने से मत डरिए, जितनी ठोकरें खाएंगे उतना ही जीने का हुनर सीखेंगे। कौन आगे गया? इस बात पर जलन मत कीजिए। जो पीछे रह गए हैं उन्हें साथ लेकर चलिए। जो बातें आपके मन को कमजोर और दुखी करें, उसे बार-बार याद मत कीजिए। खुद की सबसे बड़ी ताकत हों तुम। जो दिल करे उसे निर्भीक होकर करना। अपने नेक इरादों के साथ बस आगे ही बढ़ना। किसी दर्द को लेकर अंतर्द्वंद्व मत कीजिए, उससे पार निकलिए। अपने अच्छे कर्मों से नित नए चमत्कार कीजिए। सकारात्मक सोच मन को रोशन रखेगी। और भीड़ की अंधी दौड़ में शामिल होने के बजाय बिना रुके लगातार चलते रहने का हमारा अपना साहस ही हमें मंज़िल तक पहुँचाता है।…सकारात्मक सोच से जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है।

 

 

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़