दिल्ली दृश्य 

Spread the love

 

 

राजकुमार कुम्भज, इन्दौर

 

        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

दिल्ली दृश्य 

_______________

 

दिल्ली के ताज विरोध-प्रदर्शन ने भाषा और संस्कार-संस्कृति के सभी तटबंध ध्वस्त कर दिए हैं, हैरानी होना स्वाभाविक है।

 

ऐसा स्वीकार कर लिया गया है कि ये नयी पीढ़ी निहायत ही नालायक और बिगड़ैल है।

 

जिस तरह के कागजात (पोस्टर, स्टिकर्स, टैटूज) अँग-प्रदर्शन सहित, वहाँ उदारतापूर्वक दोहराये गये, वे अश्लील, बेहूदा और शर्मनाक कहे जाने की श्रेणी में शुमार किये जाते रहे हैं।

 

नये जमाने की नयी हवाऍं चल रही हैं.नई पीढ़ी के नये संस्कार सामने आ रहे हैं। हर्ज करने वालों का फर्ज बनता है कि वे अपना हर्ज अवश्य ही दर्ज करवाएँ।

 

भाषाएँ और परिभाषाएँ अपने-अपने अंदाज में अपने-अपने परिधान बदल रही हैं। बदलाव रोकना या रोक पाना असंभव है।

 

आजकल की पीढ़ी के चाल-चलन को अनायास ही वाहियात, बद-जुबान और कुसंस्कार कहकर खारिज कर देने से वह ठहरने वाला नहीं है।

 

पलभर में सूचना-संपन्न हो रहे बच्चों की नजरों से आज के अखबार और टीवी अपनी जगह ठीक नहीं रह गये हैं। वहाँ बासी चीजें बेची जा रही हैं, जिसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि एक खास तरह की वितृष्णा भी है।

 

पिछले डेढ़-दो दशक में देश-दुनिया ने बेहद ही अविश्वसनीय राजनीतिक, समाजिक, आर्थिक तथा तकनीकी उथल-पुथल देखी है। बहुत संभव है कि संस्थागत संस्कार-संस्कृति को ये विस्फोटक घटनाएँ विस्मयकारी दिखाई दे रही हों, दे सकती हैं।

 

लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि समय पर्याप्त परिवर्तनशील होता है।

 

कल को आज ने अपदस्थ किया है, आज को कल अपदस्थ कर देगा. जिन्होंने आज बदलाव किया है, वे भी कर बदल दिए जाएँगे।

 

काल से बड़ा तत्काल होता है।

 

 

  • Related Posts

    मैं अदृश्य होना चाहती हूँ

    Spread the love

    Spread the love      Punam Bhatnagar  Taminat complex, Bousher Muscat, Oman   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                        मैं अदृश्य होना…

    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)           बस्ती, अयोध्या धाम                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैं अदृश्य होना चाहती हूँ

    • By User
    • July 30, 2026
    • 7 views
    मैं अदृश्य होना चाहती हूँ

    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    • By User
    • July 29, 2026
    • 7 views
    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    दिल्ली दृश्य                          ________________

    • By User
    • July 29, 2026
    • 13 views
    दिल्ली दृश्य                           ________________

    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।  

    • By User
    • July 29, 2026
    • 17 views
    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:   जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।   

    रिम-झिम (लोक-गीत)

    • By User
    • July 29, 2026
    • 11 views
    रिम-झिम (लोक-गीत)